टिब्बी के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के रिक्त पदों को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पदाधिकारियों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर जल्द नियुक्ति की मांग की। सभा प्रतिनिधियों ने कहा कि डॉक्टरों के अभाव में जनता को इलाज के लिए अन्य शहरों की ओर भागना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।