पयागपुर: भवानीपुर बनकट गांव निवासी बुजुर्ग को घर में सोते समय सांप ने काटा, इलाज के दौरान हुई मौत
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर बनकट गांव निवासी मोहम्मद कलीम पुत्र हसन घर में सो रहे थे। जब सुबह नहीं उठे तो परिवार के लोगों बेहोशी हालत में मेडिकल कॉलेज ले गए जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।बेटे ने बताया कि उसके पिता को सांप ने काट लिया जिससे उनकी मौत हुई है।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।