श्याम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट के उद्घाटन में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, अरुण यादव को दी शुभकामनाएं
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के मेहदावल रोड स्थित श्याम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट के भव्य उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालक अरुण यादव को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि श्याम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए बेहतर भोजन, स्वच्छ वातावरण और आधुनिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रतिष्ठान लोगों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करेगा।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग एक बार अवश्य श्याम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट आएं और यहां उपलब्ध स्वादिष्ट व्यंजनों एवं बेहतर सेवाओं का लाभ उठाएं।
उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शुभचिंतक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने अरुण यादव को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर बधाई देते हुए उनके सफल व्यवसाय की शुभकामनाएं दीं।