शहर स्थित श्याम नारायण शौडिंक धर्मशाला में गुरुवार शाम चक्रधरपुर कुली यूनियन की बैठक उमा शंकर राय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। संगठन की मजबूती, कुलियों की समस्याओं और उनके हितों पर विस्तार से चर्चा हुई।