संग्रामपुर: जर्जर भवन में पढ़ रहे स्कूली बच्चे, मंडरा रहा हादसे का खतरा
संग्रामपुर। नगर पंचायत संग्रामपुर के वार्ड 10 स्थित हारीडीह मूसहरी प्राथमिक विद्यालय हारीडीह चंदनिया का भवन जर्जर स्थिति में है। छत व छज्जे का अगला हिस्सा टूट चुका है और कई जगह सरिया बाहर निकल आया है। दीवारों में दरारें हैं, खिड़कियां नहीं हैं तथा बारिश में छत से पानी का रिसाव होता है। ऐसे में करीब 80 बच्चे जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर हैं।