टाटीझरिया: टाटीझरिया थाना में 'थाना दिवस' का आयोजन, सीओ व थाना प्रभारी ने सुनीं शिकायतें
टाटीझरिया थाना में 'थाना दिवस' का आयोजन, सीओ व थाना प्रभारी ने सुनीं शिकायतें। मौके पर ही कई भूमि विवादों का हुआ निपटारा, अधिकारियों ने कहा- आगे भी लगेंगे ऐसे शिविर। शनिवार को जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर 'थाना दिवस' का आयोजन हुआ। इस शिविर में मुख्य रूप से अंचल अधिकारी सीओ रश्मि खुशबू मिंज और थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार उपस्थित रहे।