अशोक नगर: कलेक्टर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाया जामफल का पौधा,अखेबर धाम में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लगाए पौधे
अशोकनगर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखेबर धाम परिसर में शुक्रवार को सुबह 10 बजे एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत डोंगरा पछार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर साकेत मालवीय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण और स्वच्छता गतिविधियां की गईं।