कहरा: सहरसा समाहरणालय से जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Kahara, Saharsa | Jan 16, 2025 सदर थाना क्षेत्र के समाहरणालय से सहरसा जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। यह रथ गांव-गांव जाकर हेलमेट, सीट बेल्ट और गाड़ियों के कागजात के महत्व पर जागरूकता फैलाएगा। यह अभियान बिहार सरकार के सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम 16 से 31 जनवरी तक चलेगी।