मढ़ौरा: मढ़ौरा नगर पंचायत कार्यालय में जनगणना को लेकर कार्यपालक सह चार्ज पदाधिकारी ने की बैठक
शनिवार को मढ़ौरा नगर पंचायत कार्यालय में नगर कार्यपालक पदाधिकारी सह जनगणना के चार्ज अधिकारी हरिषचंद्र ने संबंधित कर्मियों के साथ बैठक किया और आवश्यक बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिये। शनिवार को दोपहर एक बजे चार्ज अधिकारी हरिषचंद्र ने बताया कि नगर क्षेत्र में व्यवस्थित तरीके से जनगणना के कार्य को संपन्न कराने के उद्देश्य से आवश्यक बैठक किया गया।