भीलवाड़ा: फैक्ट्री के श्रमिकों ने बिना कारण सेवामुक्त करने के आरोप में कलेक्ट्रेट के बाहर फैक्ट्री मालिक का फूंका पुतला
भीलवाड़ा। शहर के रीको एरिया स्थित सिंथेटिक्स फैक्ट्री 'सिल्वर फैब' के श्रमिकों ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट के बाहर पुतला फूंक कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।श्रमिकों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधक सम्पत चोरड़िया द्वारा 19 मई 2026 को उन्हें अनाधिकृत रूप से सेवा कार्य से पृथक (नौकरी से बाहर) कर दिया।