चायल: तिल्हापुर मोड़ पर भीषण जाम से राहगीर परेशान, घंटों फंसे रहे, आए दिन लगता है जाम
पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ बाजार में जाम लगने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से आवागमन बाधित हो गया। जाम के चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी देर तक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए लोगों ने संबंधित पुलिस प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।