जहानाबाद: पटना-गया रेलखंड पर महिला बोगी में यात्रा कर रहे 9 पुरुष गिरफ्तार
पटना-गया रेलखंड पर आरपीएफ ने सघन जांच अभियान चलाकर महिला बोगी में यात्रा कर रहे 9 पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गया रेलवे कोर्ट भेज दिया गया। आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि महिला बोगी में पुरुषों का प्रवेश प्रतिबंधित है।