कैराना: कैराना में नेशनल हाईवे पर चलती कार में धुआं उठने के बाद लगी भीषण आग
हरिद्वार जिले के मंगलौर निवासी अमानतुल्लाह अपने साथी आरिफ के साथ क्षेत्र के गांव रामड़ा में मेथी लेने के लिए पहुंचे थे। शनिवार शाम करीब पौने सात बजे वह अर्टिगा गाड़ी में गांव के रास्ते से जैसे ही नेशनल हाईवे पर पहुंचे तभी अचानक बोनट से धुआं उठने लगा, जिस पर उन्होंने साइड में गाड़ी को रोक दिया और नीचे उतर गए। तभी गाड़ी धू-धू कर जल उठी।