परिहार: बेला पुलिस ने सिरसिया से 150 बोतल नेपाली शराब बरामद की
भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेला थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के पास पुलिस ने छापेमारी कर 150 बोतल नेपाली शराब जब्त की।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर नेपाल से भारी मात्रा में शराब लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले हैं।