परिहार: सुरसंड टिकट पर विवाद, परिहार में मोहन राउत ने जताया विरोध
सुरसंड से इकरा अली खान का टिकट फाइनल होने की चर्चा परिहार में विरोध का कारण बनी। जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहन राउत ने कहा कि यदि यह सच है तो पार्टी ने गलती की है, क्योंकि इकरा अली खान के पिता ने पहले नीतीश कुमार के साथ विश्वासघात किया था। उन्होंने चेताया कि ऐसे फैसले से कार्यकर्ताओं में असन्तोष बढ़ता है।