परिहार: बेला थाना क्षेत्र में SC/ST एक्ट मामले के दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
बेला थाना पुलिस ने कांड संख्या 95/25 (SC/ST एक्ट) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान ग्राम मलियाबरी निवासी फेकन कुमार एवं ग्राम चांदपूरा निवासी खुर्शीद आलम के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई कर रही है