परिहार: परिहार विधानसभा क्षेत्र में झिझिया का धूमधाम से हुआ आयोजन
नवरात्रि के अवसर पर परिहार विधानसभा क्षेत्र में झिझिया का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर सजी झिझिया की टोली ने ग्रामीण इलाकों में उत्साह का माहौल बना दिया। महिलाएं व युवतियां सिर पर माटी के दीप सजाकर गीत गाती और नृत्य करती नजर आईं।