परिहार: बिष्णुपुर में कर्ज के जाल में फंसी महिलाओं की कहानी सुनकर भावुक हुईं रितु जायसवाल
बुधवार को पूर्व प्रत्याशी एवं राजद महिला प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने कर्ज जाल में फंसी महिलाओं से मुलाक़ात कर उनकी व्यथा सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं को प्रलोभन देकर कर्ज दिया जाता है, लेकिन बाद में उनके साथ दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की घटनाएं सामने आती हैं।