पुष्पराजगढ़: दैखल में एसईसीएल के अधिकारियों और ग्रामीणों की हुई बैठक
ग्राम पंचायत दैखल में एसईसीएल के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की बैठक मंगलवार 6 बजे संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं एवं जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की गई। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, पूर्व सरपंच रमेश सिंह परस्ते, सरपंच दिगम्बर सिंह, एसईसीएल के अधिकारी उपस्थित रहे।