फिरोजाबाद निषाद पार्टी ने फूलन देवी की पुण्यतिथि पर DM को सौंपा ज्ञापन, रखी 5 मांगे
निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल - भाजपा सहयोगी दल निषाद पार्टी ने पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि 10 जुलाई को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष श्रीनिवास वर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि फूलन देवी जी सिर्फ मछुआ समाज की नहीं, बल्कि विश्व की महिलाओं के लिए आदर्श रहीं हैं। उन्होंने अन्याय, जुल्म और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई।
निषाद पार्टी की प्रमुख मांगे:
1. संपत्ति मुक्त कराएं - फूलन देवी की समाजवादी पार्टी माफियाओं से कब्जा मुक्त कराकर संपत्ति उनकी माताजी के नाम की जाए
2. सम्मान - फूलन देवी की माता को सांसद की माता होने का अधिकार दिया जाए
3. CBI जांच - फूलन देवी की हत्या की CBI जांच कराई जाए
4. महिला सुरक्षा - फूलन देवी जी के नाम पर महिला सेल्फ डिफेंस सेंटर खोले जाएं
5. विकास - फूलन देवी जी के गांव को आदर्श गांव के तौर पर विकसित किया जाए
निषाद पार्टी सुप्रीमो डॉ. संजय कुमार निषाद के निर्देश पर ज्ञापन सौंपा गया। पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगों पर प्रभावी कदम उठाने की अपील की।
इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#Firozabad #NishadParty #PhoolanDevi #DrSanjayNishad #ShrinivasVerma #DMFirozabad #UPNews #HDNews
---