रेवाड़ी स्वामी उमा भारती पब्लिक स्कूल में पुलिस प्रशासन के द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया ,,,
स्वामी उमा भारती पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी के प्रांगण में पुलिस प्रशासन के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “नशा युक्त से नशा मुक्त” समाज की स्थापना के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करना रहा, क्योंकि युवा पीढ़ी ही एक सशक्त और उन्नत समाज की नींव होती है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उन्हें स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है, इसलिए इससे दूर रहना अत्यंत आवश्यक है।
वहीं उप-प्राचार्या मिस कमलेश भारती ने विद्यार्थियों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने और अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहने की प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम का संचालन एस. पी. कार्यालय से आए ASI जितेन्द्र , सोमवती , योगेश ने किया। नशे से दूर रहने के उपाय बताए और नशे से दूर रहकर खेल जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने को कहा। इस अवसर पर बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर महेश गर्ग, पूनम भारद्वाज, मोनिका नरूला, मोनिका पंडिता सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
Rewari, Rewari | Jul 17, 2026