रामानुजगंज: चंद्रनगर के जंगल में अवैध कब्जे का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
रामानुजगंज सोमवार वन परिक्षेत्र के चंद्रनगर स्थित रानीबार बीट क्रमांक पी-3430 में वन भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे का आरोप लगा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, वन भूमि पर कब्जा कर बोरवेल, बिजली लाइन और मुर्गी फार्म तक संचालित किए जा रहे हैं। झारखंड से लोगों को लाकर वन भूमि पर बसाने तथा जमीन की अवैध खरीद-बिक्री किए जाने की भी शिकायत है।