कोलायत: न्यायालय के आदेश पर गजनेर पुलिस थाने में ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रों को हड़पने, धोखाधड़ी, जालसाजी का मामला दर्ज हुआ
गजनेर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रों को हड़पने, धोखाधड़ी, जालसाजी तथा अमानत में खयानत के आरोप में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई परिवादी पुराराम पुत्र बिरसाराम जाट निवासी विनायक नगर कॉलोनी, भीनासर, बीकानेर द्वारा न्यायालय में पेश किए गए इस्तगासे के आधार पर की गई।