बक्सर: सदर विधायक की पहल से ई-रिक्शा मालिक को मिला न्याय, एजेंसी ने दिया नया ई-रिक्शा
Buxar, Buxar | Apr 2, 2026 सदर विधायक आनन्द मिश्र की पहल पर बनाए गए कमल सेवा केंद्र के माध्यम से एक ई-रिक्शा मालिक को न्याय मिला, जो लंबे समय से एजेंसी संचालक के चक्कर लगाकर परेशान हो रहा था। बक्सर के बड़की सारीमपुर निवासी परवेज अंसारी ने नगर के एक ई-रिक्शा विक्रेता के यहां से ई रिक्शा क्रय किया था। इस दौरान उन्हें समय पर गाड़ी के कागजात नहीं दिए गए।