कुलपहाड़: कुलपहाड़ के नत्थू के खुडे में भीषण आग, 7 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, मुआवजे की मांग तेज
नारायण दास ने अपनी कटी हुई गेहूं की फसल खेत में इकट्ठा कर रखी थी। इसी दौरान अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेज थी कि किसान को संभलने का मौका तक नहीं मिला।आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के चलते सभी प्रयास नाकाम रहे। इसके बाद दमकल विभाग मौके पर पहुंचा।