रूपवास: रूपवास में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, युवक को अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
जिले में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रूपवास थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक युवक को बड़ी मात्रा में देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 66 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया।