झारखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बीच हजारीबाग को नया पुलिस कप्तान मिला है। अमन कुमार ने एसपी का पदभार संभाल लिया है, जबकि अंजनी अंजन का देवघर तबादला हुआ है। नए एसपी ने नशा, संगठित अपराध और महिलाओं-बच्चों पर होने वाले अपराध पर सख्ती की बात कही। उन्होंने शहर को सुरक्षित और भयमुक्त बनाने का भरोसा दिलाया है।