सूरजगढ़: सूरजगढ़ा: अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन रतनुपुर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सूरजगढ़ा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रतनुपुर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन बुधवार पूर्वाह्न 9:45 बजे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी दी गई. मॉक ड्रिल के माध्यम से रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का तरीका बताया गया. जागरूकता हेतु पंपलेट का वितरण किया गया.