Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
nvynews
जब मुख्यमंत्री जी स्टेजे पर पहुंचे #यमुनानगर #जगाधरी
Jagadhri, Yamuna Nagar
| Jul 26, 2026
#यमुनानगर
#जगाधरी
MORE NEWS
यमुनानगर/नार्को डॉग 'लियो' के साथ HSNCB का यमुनानगर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, संदिग्ध ठिकानों की खंगाली गई तलाशी।। #highlight #highlightseveryone #folowers #folowerseveryone #follower #followerseveryone #Yamunanagar #HSNCB #NarcoticsControl #NarcoDogLeo #DrugFreeHaryana #AntiDrugDrive #SearchOperation #HaryanaPolice #WarOnDrugs #BreakingNews
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 26, 2026
नशे से जंग - यमुनानगर के संग आज #हरियाणा के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini जी ने नशे के विरूद्ध युवा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस शुभ अवसर पर हरियाणा सरकार में मंत्री आदरणीय श्री Shyam Singh Rana जी, पूर्व मंत्री आदरणीय श्री Ch. Kanwar Pal जी, विधायक श्री Ghanshyam Dass जी, जिला अध्यक्ष श्री Rajesh Sapra जी, महापौर श्रीमती Suman Bahmani जी, व अन्य वरिष्ठ नेता गण एवं पदाधिकारी गणों की गरिमामय उपस्थिति रही। यह मैराथन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि समाज को नशामुक्त बनाने का एक सशक्त जनआंदोलन है। हजारों लोगों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि स्वयं नशे से दूर रहेंगे, दूसरों को भी जागरूक करेंगे। #BJPHaryana #NayabSaini #chkanwarpal #rajeshsapra Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Haryana BJP YamunaNagar BJP Jagadhri अपना हरियाणा
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 26, 2026
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 26, 2026
नगर निगम की विकास प्रदर्शनी से प्रभावित हुए मुख्यमंत्री, शहर के प्रमुख प्रोजेक्ट्स की ली जानकारी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में निगम द्वारा लगाई प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन यमुनानगर। जगाधरी स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी द्वारा शहर के विकास कार्यों, स्वच्छता अभियानों और भविष्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर नगर निगम द्वारा किए जा रहे विकास एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों की सराहना की और अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में नगर निगम के विभिन्न विकास कार्यों, मास्टर ड्रेन डाटा, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण (सेग्रीगेशन), आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रिसायकल) वाहन, स्वच्छ भारत मिशन की गतिविधियों तथा अन्य जनहित से जुड़े मॉडलों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया था। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मॉडल का बारीकी से अवलोकन किया और शहर को स्वच्छ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। महापौर सुमन बहमनी एवं नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने मुख्यमंत्री को शहर की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रस्तावित रिवर वाटर फ्रंट, अत्याधुनिक ऑडिटोरियम एवं ओपन एयर थियेटर, नगर निगम के नए कार्यालय भवन, हमीदा पार्क के विकास, जलभराव की समस्या के अगले 50 वर्षों तक स्थायी समाधान के लिए तैयार की गई मास्टर ड्रेनेज योजना सहित अन्य विकास परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया। मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं में रुचि दिखाते हुए इनके सामाजिक एवं शहरी विकास पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों पर भी चर्चा की। प्रदर्शनी के दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने स्वच्छता मॉडल, कचरा पृथक्करण की प्रक्रिया, आरआरआर वाहन की कार्यप्रणाली तथा सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में भी मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत कराया। मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी अभिश्रुति, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल तथा निगम की स्वच्छ भारत मिशन टीम ने भी विभिन्न मॉडलों की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने नगर निगम की कार्यशैली की सराहना करते हुए विकास एवं स्वच्छता अभियानों को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, महापौर सुमन बहमनी, पूर्व मंत्री कंवर पाल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार तथा अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन - नगर निगम द्वारा लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व अन्य।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 26, 2026
Dear Sir, Please make some space in your newspapers for this note. हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का यमुनानगर में सर्च ऑपरेशन - नार्को डॉग 'लियो' के साथ संदिग्ध स्थानों पर तलाशी अभियान, नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी यमुनानगर, 25 जुलाई 2026। हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) द्वारा राज्यभर में नशा तस्करों एवं नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक सुश्री सृष्टि गुप्ता, आईपीएस के नेतृत्व में ब्यूरो की अंबाला यूनिट ने जिला यमुनानगर के थाना छप्पर क्षेत्र में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। इस अभियान के दौरान अंबाला यूनिट के निरीक्षक श्री महरूफ अली के नेतृत्व में टीम ने नार्को डॉग "लियो" एवं डॉग हैंडलर हेड कांस्टेबल सचिन के साथ थाना छप्पर क्षेत्र स्थित रविदास मंदिर के पीछे खाली पड़े खंडहरों, सुनसान कमरों एवं अन्य संदिग्ध स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य ऐसे स्थानों की पहचान करना था, जहां असामाजिक तत्व नशीले पदार्थों का सेवन अथवा अवैध गतिविधियों को अंजाम देने का प्रयास कर सकते हैं। तलाशी अभियान के दौरान टीम ने सभी संदिग्ध स्थानों की बारीकी से जांच की। अभियान के दौरान कोई भी मादक पदार्थ अथवा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे सर्च ऑपरेशन का उद्देश्य केवल बरामदगी करना ही नहीं, बल्कि नशा तस्करों एवं नशे से जुड़े असामाजिक तत्वों में कानून का भय उत्पन्न करना तथा उन्हें अवैध गतिविधियों से दूर रखना भी है। निरीक्षक श्री महरूफ अली ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या सेवन से संबंधित कोई सूचना हो तो वे बिना किसी भय के हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हेल्पलाइन 90508-91508, मानस राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1933 अथवा www.ncbmanas.gov.in के माध्यम से सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 26, 2026