बहराइच: डीएम चौराहे के पास यातायात पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट बाइक को किया सीज, काटा ₹10 हजार का चलान
बहराइच में यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाई है। यातायात पुलिस ने शहर के डीएम चौराहे पर एक बुलेट बाइक को सीज कर दिया, जिस पर मोडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था। इस बाइक को चलाने वाला बलरामपुर का निवासी था। बाइक के साइलेंसर से धमाके की आवाज आ रही थी, जो नॉइस पॉल्यूशन का उल्लंघन था। यातायात पुलिस ने इस मामले में 10 हजार का चालान किया है।