बहराइच: बहराइच जनपद में संचालित गौशालाओं में क्रिटिकल गैप योजना के तहत स्थापित की जाएंगी सोलर लाइट, बाउंड्री वॉल का होगा निर्माण
बहराइच जनपद में संचालित गौशालाओं में क्रिटिकल गैप योजना के तहत सोलर लाइट स्थापित की जाएगी। इसी के साथ ही बाउंड्री वाल का भी निर्माण किया जाएगा। शुक्रवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित गांव आश्रय स्थलों में 1.40 लाख की लागत से तीन-तीन केवीए क्षमता के सोलर पावर प्लांट व बाउंड्री वॉल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है।