पटना ग्रामीण: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खाली कर रहे सीएम आवास, अब लालू प्रसाद यादव होंगे पड़ोसी
20 सालों तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार का पता अब बदलने वाला है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक अणे मार्ग जो की सीएम आवास है शुक्रवार को खाली कर रहे हैं। नीतीश कुमार अब 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे ट्रैक्टर से कुछ सामान 7 सर्कुलर आवास में ले जाया गया। वहीं सात सर्कुलर को सजाने के लिए फूल भी मंगाए गए हैं।