कुरई: कुरई में नाबालिग दुष्कर्म मामला: गर्भपात की दवा देने वाली महिला तक अब भी नहीं पहुंची पुलिस, जांच पर उठे सवाल
Kurai, Seoni | Jul 3, 2026 सिवनी के कुरई क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद कथित रूप से गर्भपात की दवा देने के मामले में जांच पर सवाल उठ रहे हैं। शुक्रवार को जानकारी सामने आई है कि दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन दवा देने का आरोप झेल रही कथित महिला तक अब तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग करीब चार से पांच माह की गर्भवती थी।