भानपुरा: हरियाली अमावस्या पर छोटा-बड़ा महादेव में आस्था का सैलाब
हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर छोटा-बड़ा महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि एवं अच्छी बारिश की कामना की। हरियाली अमावस्या के चलते मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा।