जगदीशपुर: जेएलएनएमसीएच में किडनी फेल महिला इलाज कराने पहुंची, अस्पताल से नाम कटने पर घर जाने को मजबूर
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं अस्पताल में इलाज की उम्मीद लेकर पहुंची एक किडनी फेल महिला और उनके परिजनों को कथित तौर पर ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा कि उन्हें मरीज को वापस घर ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा जानकारी के अनुसार नया टोला डाटबाट निवासी शोभा देवी जो किडनी फेल होने की बीमारी से जूझ रही है