लोहरदगा: प्रशासनिक अनदेखी से देवदरिया बरपानी मार्ग बदहाल, ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी
किस्को प्रखंड अंतर्गत देवदरिया पंचायत के बरपानी क्षेत्र में प्रशासनिक उदासीनता और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से परेशान ग्रामीणों ने आखिरकार खुद ही सड़क मरम्मत की जिम्मेदारी उठा ली। बरपानी मोड़ से बरपानी गांव तक करीब 6 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया था। लगातार शिकायतों और मांगों के बावजूद जब प्रशासन