थाना क्षेत्र के सरहद भैरो से पुलिस ने कोर्ट वारंटी मो. रकीब एवं जियाउल हक को गिरफ्तार किया है। जानकारी उप थानाध्यक्ष अन्नू सिंह ने सोमवार की सुबह करीब 11.15 बजे दी। उन्होंने बताया कि दोनों पर एसडीजेएम कोर्ट शाहपुर पटोरी से वारंट निर्गत किया गया था। दोनों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।