काको: मारपीट व गोलीबारी मामले में फरार नाबालिग आरोपी निरुद्ध, काको पुलिस की कार्रवाई
मारपीट एवं गोलीबारी के मामले में फरार चल रहे एक नाबालिग आरोपी को काको थाना पुलिस ने इस्लामचक गांव से निरुद्ध किया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में प्राथमिकी दर्ज थी और वह लंबे समय से फरार था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे निरुद्ध किया। पूछताछ के बाद विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उसे आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा गया।