हमीरपुर: थाना चिकासी पुलिस ने अवैध शराब का निर्माण व बिक्री करने वाला अभियुक्त शराब व निर्माण उपकरण सहित गिरफ्तार किया
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण व बिक्री के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना चिकासी पुलिस टीम द्वारा ग्राम बरौली खरका में छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब का निर्माण व बिक्री करने वालें अभियुक्त गिरजाशंकर पुत्र जागेश्वर को उसके कब्जे से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब , 01 कुंतल लहन जिसको मौके पर नष्ट किया गया।