डुमरा: मेहसौल चौक पर मकान में पेंट करने के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से मजदूर घायल
सीतामढ़ी जिले के मेहसौल थाना क्षेत्र के मेहसौल चौक पर मकान पेंट करने के दौरान हादसा हो गया इस दौरान करंट लगने से मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जख्मी मजदूर की पहचान मोहम्मद शाहिद के रूप में की गई है। बिजली करंट लगने के बाद वह पूरी तरह झुलस गया है। जख्मी को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।