डुमरा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ की महत्वपूर्ण बैठक
जिला निर्वाचन पदाधिकारी—सह— जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी रिची पांडेय की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन— 2025 के मद्देनजर त्रुटि रहित मतदाता सूची की तैयारी एवं अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक आहूत की गई।