पुनौरा थाने की पुलिस ने पुनौरा गांव में छापेमारी कर मारपीट मामले के नामजद तीन आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के पुनौरा गांव निवासी स्व राम लग्न सिंह के पुत्र नंदकिशोर सिंह, उदय सिंह, अमरेश सिंह के रूप में हुई है।