चित्तौड़गढ़: ऋतुराज वाटिका में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए कार सेवा में गए कार सेवकों का सम्मान समारोह हुआ आयोजित
चित्तौड़गढ़ के ऋतुराज वाटिका में गुरुवार को चितौड़ी आठम समिति द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए कार सेवा में अयोध्या गए जिले के सभी कार्य सेवकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मंच पर सभी कार सेवकों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। वहीं, इस दौरान सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।