चित्तौड़गढ़: भोई खेड़ा में बिरला सीमेंट चंदेरिया द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आसपास के 300 लोगों ने उठाया फायदा
भोईखेड़ा स्थित राउमावि में आज बिरला सीमेंट चंदेरिया द्वारा निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया गया। पार्षद बालकिशन भोई ने बताया कि शिव शक्ति नगर और भोई खेड़ा सहित आसपास के 300 लोगों की जांच और परामर्श के साथ दवाएं प्रदान की गई। बिरला हॉस्पिटल के डॉ विजय ओला और डॉ वर्षा ने अपनी सेवाएं दी। बिरला सीमेंट के मैनेजमेंट से रतिकांत चौधरी, रंजीत प्रसाद और पुष्पांजलि यादव सहित गांव के कई लोग भी मौजूद रहे।