अल्बर्ट एक्का (जारी): श्रीनगर में सड़क दुर्घटना में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत, शव का पोस्टमार्टम किया गया
जारी थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव के पास हुए सड़क हादसे में रेंगारी गांव निवासी 75 वर्षीय तारसियूस खलखो की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गुमला थाना के एसआई विनय कुमार महतो ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने भांजे अभय खलखो के साथ चैनपुर से अपने गांव लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।