पाली: NH-44 स्थित ग्राम गौना के पास अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को रौंदा, शव के उड़े चीथड़े, घटना का दिल दहलाने वाला मंजर सामने आया
Pali, Lalitpur | Jun 20, 2026 नेशनल हाईवे 44 स्थित ग्राम गौना के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को शुक्रवार रात्रि के समय रौंद दिया। रात भर शव हाईवे पर पड़ा होने के कारण कई बार ऊपर से वाहन गुजरने से शव के चिथड़े उड़ गए। शनिवार सुबह की समय सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर बिखरे हुए मृतक के शव के चीथड़ों को इकट्ठा कर, पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।