कोटड़ी: कोटड़ी में बंदर के हमले में 14 वर्षीय बालक हुआ घायल
Kotri, Bhilwara | Oct 16, 2026 कोटड़ी में बंदर का हमला, 14 वर्षीय बालक घायल कोटड़ी। कस्बे में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार शाम बंदर ने 14 वर्षीय अभिषेक सुखवाल पुत्र संजय पर हमला कर उसका पैर बुरी तरह नोच डाला। बालक को कोटड़ी उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर सीआर प्रत्याशी प्रहलाद सेन भी अस्पताल पहुंचे और उपचार में मदद की।