दातागंज: दातागंज क्षेत्र की एक गौशाला का वीडियो वायरल होने पर खंड विकास अधिकारी और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे
सोमवार को समरेर विकास क्षेत्र की हासिगंज की गौशाला में ग्रामीणों ने मृत गौवंशों को लेकर हंगामा किया है। ग्रामीणों के हंगामा पर स्थानीय पुलिस दातागंज नायब तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया है। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि गौशाला में एक सप्ताह के अंदर सभी अव्यवस्थाएं ठीक कर दी जाएगी।