पटना ग्रामीण: पटना में रेल SP अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने ट्रेन में पेंट्रीकार कर्मी से मारपीट मामले की दी जानकारी
हिमगिरि एक्सप्रेस में पेंट्रीकार के कर्मी और एक पैसेंजर के बीच चाय को लेकर विवाद हो गया,जिसके बाद पैसेंजर ने पेंट्रीकार के कर्मी को अपने साथियों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की और सर फोड़ दिया।रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है