गभाना: चंडौस क्षेत्र के एक गांव से किशोरी लापता, पीड़ित मां ने दर्ज कराया मुकदमा
चंडौस थाना क्षेत्र के एक गांव से 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी सोमवार को घर के पास स्थित नल से पानी लेने के लिए गई थी, लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी आसपास और रिश्तेदारियों समेत संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।